Call Now
Book an Appointment
Patient Portal
Call Now
Book an Appointment
  • About Us
  • International Patients
  • Quick Enquiry
  • 09810922042
×


09/16/2026 यशोदा हॉस्पिटल, संजय नगर, गाजियाबाद में अनुप्रिया नागर का सम्मान, ‘हनुमान अंश’ की टीम को लाइफटाइम फ्री मेडिकल केयर

यशोदा हॉस्पिटल, संजय नगर, गाजियाबाद में अनुप्रिया नागर का सम्मान, ‘हनुमान अंश’ की टीम को लाइफटाइम फ्री मेडिकल केयर

फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद युवा फिल्म निर्माता सुश्री अनुप्रिया नागर के सम्मान में रविवार को गाजियाबाद के संजय नगर स्थित यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीटूट्स में विशेष समारोह आयोजित किया गया। समारोह में यशोदा हॉस्पिटल परिवार ने भारतीय संस्कृति, संत परंपरा और सनातन मूल्यों को नई पीढ़ी एवं वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए अनुप्रिया नागर जी के प्रयासों की सराहना की। 

“सम्मान से अभिभूत अनुप्रिया नागर ने कहा कि उनकी नजर में भगवान और डॉक्टर एक समान हैं। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति संकट और पीड़ा में होता है तो वह भगवान के साथ डॉक्टर को भी याद करता है। डॉक्टर केवल जीवन बचाने का काम नहीं करते, बल्कि मरीज और उसके परिवार को उम्मीद भी देते हैं। "यशोदा हॉस्पिटल आकर मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अपने ही परिवार के बीच आई हूं," अनुप्रिया नगर जी ने कहा। 

कार्यक्रम में यशोदा हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. दिनेश अरोड़ा, वाईस चेयरपर्सन डॉ. शशि अरोड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रजत अरोड़ा और प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. नितेशा मल्होत्रा सहित अस्पताल परिवार के सदस्य मौजूद रहे। 

डॉ. दिनेश अरोड़ा जी ने अनुप्रिया नागर जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इतनी कम उम्र में भारतीय संस्कृति और संत परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। 

अनुप्रिया जी ने डॉ. दिनेश अरोड़ा, डॉ. शशि अरोड़ा, डॉ. रजत अरोड़ा और पूरे यशोदा परिवार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि 'हनुमान अंश' की पूरी टीम को आजीवन निःशुल्क चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा उनके लिए बेहद भावुक कर देने वाला क्षण है।

यशोदा हॉस्पिटल, संजय नगर, गाजियाबाद में आयोजित यह समारोह फिल्म की सफलता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और स्वास्थ्य सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का एक सकारात्मक संगम रहा।