Call Now
Book an Appointment
Patient Portal
Call Now
Book an Appointment
  • About Us
  • International Patients
  • Quick Enquiry
  • 09810922042
×


08/11/2026 “चिकित्सा सेवा को मानव सेवा का माध्यम बनाना डॉ. दिनेश अरोड़ा की सबसे बड़ी विशेषता” : जमाल सिद्दीकी

“चिकित्सा सेवा को मानव सेवा का माध्यम बनाना डॉ. दिनेश अरोड़ा की सबसे बड़ी विशेषता” : जमाल सिद्दीकी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने किया यशोदा हॉस्पिटल, नेहरू नगर का दौरा; चेयरमैन डॉ. दिनेश अरोड़ा और एमडी डॉ. रजत अरोड़ा से की मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित यशोदा हॉस्पिटल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यशोदा हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. दिनेश अरोड़ा और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रजत अरोड़ा से मुलाकात की। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा के क्षेत्र में बदलती जरूरतों और समाज के विभिन्न वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई।

यशोदा हॉस्पिटल्स की सेवाओं और कार्यशैली की सराहना करते हुए जमाल सिद्दीकी ने कहा कि डॉ. दिनेश अरोड़ा ने अपनी मेहनत, अनुभव और दूरदृष्टि के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में यशोदा हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं को केवल चिकित्सा सुविधाओं तक सीमित न रखते हुए सेवा और मानवीय संवेदना से जोड़ने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा, “डॉ. दिनेश अरोड़ा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उन्होंने चिकित्सा सेवा को मानव सेवा का माध्यम बनाया है। उनका दृष्टिकोण केवल बेहतर इलाज उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी उनकी सोच का हिस्सा है।”

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में तकनीक और आधुनिक सुविधाओं का महत्व अपनी जगह है, लेकिन मरीज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भावना भी उतनी ही जरूरी है। बीमारी के समय मरीज और उसके परिवार को केवल इलाज ही नहीं, बल्कि विश्वास और भरोसे की भी जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि इसी मानवीय दृष्टिकोण के कारण स्वास्थ्य संस्थानों के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत होता है।

यशोदा हॉस्पिटल्स की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों की जरूरतों और सामाजिक सरोकारों पर ध्यान दिया जाना सकारात्मक पहल है। उन्होंने डॉ. दिनेश अरोड़ा और डॉ. रजत अरोड़ा के नेतृत्व में यशोदा हॉस्पिटल्स की पूरी टीम को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, “जहां चिकित्सा में संवेदना जुड़ जाती है, वहां उपचार केवल शरीर का नहीं, बल्कि इंसानियत का भी होता है।”

मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र की मौजूदा चुनौतियों, भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं की बदलती जरूरतों, जनसेवा और समाज के व्यापक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
जमाल सिद्दीकी ने उम्मीद जताई कि यशोदा हॉस्पिटल्स आगे भी इसी सेवा भावना के साथ लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा।

मीडिया कवरेज

यशोदा हॉस्पिटल, नेहरू नगर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के दौरे और डॉ. दिनेश अरोड़ा एवं डॉ. रजत अरोड़ा से हुई मुलाकात को विभिन्न मीडिया संस्थानों ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया है।