Call Now
Book an Appointment
Patient Portal
Call Now
Book an Appointment
  • About Us
  • International Patients
  • Quick Enquiry
  • 09810922042
×


05/12/2026 मदर्स डे पर गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल, नेहरू नगर एवं संजय नगर ने माताओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

मदर्स डे पर गाजियाबाद स्थित यशोदा अस्पताल, नेहरू नगर एवं संजय नगर ने माताओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

मदर्स डे के अवसर पर यशोदा अस्पताल, नेहरू नगर एवं संजय नगर द्वारा माताओं एवं होने वाली माताओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य माताओं को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने, नियमित जांच कराने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

यशोदा अस्पताल, नेहरू नगर, गाजियाबाद में माताओं के लिए रंगारंग एवं इंटरैक्टिव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रैंप वॉक, फोटो सेशन, मनोरंजक खेल, प्रतियोगिताएं एवं काउंसलिंग सेशन आयोजित किए गए, जिसमें सभी माताओं एवं होने वाली माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान केक कटिंग सेरेमनी भी आयोजित की गई। इस अवसर पर यशोदा अस्पताल, नेहरू नगर की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल उपस्थित रहीं।डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल ने होने वाली माताओं को गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, संतुलित आहार लेने, नियमित जांच कराने एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम में डॉ. जसप्रीत ने गर्भावस्था के दौरान फिटनेस, सही पोस्चर एवं बेहतर स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

इसके अलावा मदर्स डे की पूर्व संध्या पर राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के कम्युनिटी हॉल में महिलाओं के लिए विशेष कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यशोदा अस्पताल, संजय नगर की वरिष्ठ रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. रेखा आर्या ने महिलाओं को स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों के लक्षण, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। डॉ. रेखा आर्या ने महिलाओं को नियमित जांच एवं जागरूकता के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि समय पर पहचान से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का सफल इलाज संभव है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन एवं मैमोग्राफी स्क्रीनिंग के प्रति भी जागरूक किया गया तथा यशोदा अस्पताल, संजय नगर, गाजियाबाद के विशेष मैमोग्राफी डिस्काउंट कूपन वितरित किए गए।

इसके अतिरिक्त, मदर्स डे के अवसर पर राजनगर एक्सटेंशन स्थित के. डब्ल्यू. दिल्ली-6 मॉल में यशोदा अस्पताल, संजय नगर, गाजियाबाद द्वारा महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला चिकित्सकों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं, उनके बचाव एवं नियमित हेल्थ चेकअप के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं एवं आकर्षक उपहारों का भी आयोजन किया गया।

यशोदा अस्पताल, नेहरू नगर एवं संजय नगर द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को यह संदेश दिया गया कि परिवार की देखभाल के साथ-साथ स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है तथा हर महिला को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए।