पित्ताशय की पथरी में आहार, जाने क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए

पित्ताशय की पथरी में आहार, जाने क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए

आजकल के मिलावटी खान-पान और असंतुलित आहार के सेवन के कारण लोगों में कई तरह के रोग होना आम बात हो गई है, जिसमें से पित्ताशय की समस्या का होना भी आम हो गया है। पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) हमारे लीवर के ठीक नीचे एक नाशपातीनुमा पाचन ग्रंथि होता है। इसमें लीवर द्वारा निर्मित पाचन एंजाइम-पित्त एकत्रित होता है। चर्बीयुक्त भोजन को पचाने के लिए पित्ताशय इसी गाढ़े पित्त को आंत में भेजता है। पित्ताशय का एक सामान्य रोग इसमें बनने वाली पथरी होती है, जिसे पित्तपथरी रोग कहा जाता है। संपूर्ण आबादी में से 10 से 20 प्रतिशत लोगों में पित्तपथरी रोग के लक्षण पाए जाते हैं, जबकि बहुत सारे लोगों में इसके कोई लक्षण नजर नहीं आते। पित्त पथरी के मामले पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहे हैं। अमूमन यह रोग 30 से 50 साल की महिलाओं में ज्यादा पाया जाता है। महिलाओं में जहां इस रोग की उपस्थिति तीन गुना ज्यादा होती है, वहीं दक्षिण भारत की तुलना में उत्तरी और मध्य भारत के लोगों में सात गुना ज्यादा देखी गई है।

पित्ताशय में शामिल करें यह आहार

  • दूध की जगह सोया मिल्‍क पी सकते हैं।
  • सब्‍ज‍ियों में आप बीन्‍स और पत्‍तेदार सब्‍जी जैसे पत्‍तागोभी या पालक चुनें।
  • होल ग्रेन में आप ब्राउन राइस, होल ग्रेन ब्रेड खा सकते हैं।
  • हेल्‍दी फैट्स में आप फिश ऑयल, ऑलिव ऑयल चुन सकते हैं।
  • फाइबर से डाइजेस्‍ट‍िव सिस्‍टम अच्‍छा रहता है और पित्ताशय में बीमारी का खतराभी कम होता है।
  • ऐसे फल और सब्‍जि‍यां खाएं जिनमें विटामि‍न सी, कैल्‍श‍ियम, विटामिन बी हो ताकि आपका ब्‍लैडर हेल्‍दी रहे।
  • आपको फाइबर इंटेक बढ़ाने के लिए ताजे फल और सब्‍ज‍ियों को अपने हर मील में शाम‍िल करना है।
  • पित्ताशय में स्‍टोन है तो आप लो-फैट प्रोटीन ले सकते हैं जैसे- नट्स, सीड्स, टोफू आद‍ि।
  • पित्ताशय में स्‍टोन है तो आप लो-डेयरी प्रोडक्‍ट्स लें जैसे-सोया मिल्‍क, लो-फैट म‍िल्‍क, बादाम मिल्‍क आदि।

    पित्ताशय की पथरी में आहार
  1. ब्रेकफास्‍ट: 4 इडली+सांभर/ ब्राउन ब्रेड+लो-फैट चीज/उबले अंडे/ उपमा+लो-फैट मिल्‍क
  2. मिड-मील: काले चने/ फल/ स्‍प्राउट्स/ दही फ्रूट+सलाद
  3. लंच: दही+वेजिटेबल सलाद/ एक कप चावल+सलाद/एक कप दाल+पालक सब्‍जी+दही/ 2 रोटी+सब्‍जी+सलाद/ पुलाव+सोया चंक करी
  4. ईवनिग-मील: पोहा/ फल/ 2 ओटमील बिस्‍क‍िट
  5. डिनर: उपमा/ बीन्‍स की सब्‍जी/ रोटी+टमाटर की सब्‍जी/ रोटी+भिडी की सब्‍जी/ मिक्‍स वेजिटेबल सब्‍जी+रोटी

    पित्ताशय में नज़रअंदाज़ करें इन आहारों को
  • अगर आपके पित्ताशय में स्‍टोन है तो आप जंक फूड, स्वीट ड्रिंक्‍स को अवॉइड करें।
  • पित्ताशय में स्‍टोन होने पर आपको चाय, कॉफी या एल्‍कोहॉल का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • आपको ऐसे फूड्स को अवॉइड करना है जिसको खाने से कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ जाए।
  • अगर आपके गॉल ब्‍लैडर में स्‍टोन है तो आपको ब्रेड, पास्‍ता नहीं खाना चाहिए।
  • क्रीमी सॉस, चीज़, मेयोनीज़ भी अवॉइड करें।
  • आइसक्रीम, केक, बिस्‍किट, कोकोनट या पॉम ऑयल अवॉइड करें।
  • फ्राइड च‍िकन, पोटैटो फ्राइस, सॉसेज से भी दूर रहें।
  • हाई-फैट डेयरी प्रोडक्‍ट्स जैसे फुल फैट मिल्‍क को अवॉइड करें।
  • पित्ताशय में स्‍टोन है तो पीनट ऑयल भी अवॉइड करें।

    पित्ताशय में स्‍टोन की सर्जरी से पहले की डाइट
    पित्ताशय में स्‍टोन है तो आप सर्जरी से पहले कुछ बातों का ध्‍यान रखें-
  • गॉल स्‍टोन का मतलब होता है ऐसे पत्‍थर जो गॉल ब्‍लैडर में जमा हो जाते हैं और बाइल के फ्लो को ब्‍लॉक करते हैं।
  • गॉल ब्‍लैडर में स्‍टोन है तो आराम से धीरे-धीरे खाने को अच्‍छी तरह से चबाकर खाएं।
  • सर्जरी से पहले फाइबर इंटेक पर ध्‍यान दें, फल, सब्‍ज‍ियां खाएं।
  • होल ग्रेन फूड्स जैसे ओट्स, का सेवन भी कर सकते हैं।
  • ज्‍यादा लंबे या हैवी खाना एक बार में न खाएं।
  • ज्‍यादा फैटी फूड न खाएं ज‍िसे पचाने में समय लगे।
  • ज्‍यादा से ज्‍यादा तरल पदार्थ का सेवन करें।
  • रिफाइंड कॉर्ब्स और शुगर को कम से कम रखें।
  • सर्जरी के बाद डाइट को हल्‍का रखें।
यशोदा हॉस्पिटल, नेहरू नगर, गाज़ियाबाद

यशोदा हॉस्पिटल, नेहरू नगर, गाज़ियाबाद

यशोदा अस्पताल गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली एनसीआर में सर्वश्रेष्ठ सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक है। यशोदा हॉस्पिटल का लक्ष्य सिर्फ दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद और नोएडा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होने के नाते, यशोदा अस्पताल में एक ही छत के नीचे सभी समर्पित विशिष्टताएँ हैं- गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, सामान्य सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलॉजी और आंतरिक चिकित्सा, आर्थोपेडिक्स, मूत्रविज्ञान और कई अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *