हर्निया की सर्जरी के बाद संतुलित आहार लेना है जरूरी
किसी भी सर्जरी के बाद सावधानी बरतनी बहुत जरूरी होती है। उन्हीं में से एक सर्जरी है हर्निया की। हर्निया सर्जरी के बाद, आपके शरीर को ठीक होने की आवश्यकता होती है। आप शीघ्र स्वस्थ होने के लिए स्वस्थ आहार और अपने डॉक्टर द्वारा दिए गए नियमों का पालन करके स्वाभाविक रूप से स्वयं को संतुलित रख सकते हैं। आपका चिकित्सक या सर्जन आपकी सर्जरी के बाद पालन करने के लिए दिशानिर्देशों की एक पूरी सूची प्रदान करता है, जिसमें संभवतः आहार संबंधी जानकारी शामिल होती है। जिसका अनुसरण करके आप शीघ्र ही अपने सामान्य दिनचर्या में लौट सकते हैं।
जटिलताओं से बचने के लिए सर्वोत्तम भोजन
हर्निया सर्जरी के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं यह जानना बहुत महत्वपूर्ण है। सर्जरी के बाद आपको ठीक होने में कई सप्ताह लग सकते हैं। इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थों से दूर रहें जो अत्यधिक अम्लीय हों या पाचन तंत्र के लिए कठोर हों। लाल मांस, चॉकलेट, कैफीन, तले हुए खाद्य पदार्थ, मसालेदार भोजन और संतरे के रस से बचें। कार्बोनेटेड पेय और टमाटर-आधारित उत्पादों को भी छोड़ दें, खासकर यदि आपकी सर्जरी एंटी-रिफ्लक्स या जीईआरडी को संबोधित करती है। हालाँकि आप डेयरी का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसे सीमित मात्रा में करें और केवल तभी करें जब आपका शरीर इसे संभाल सके। कुछ पनीर और उत्पाद कब्ज पैदा कर सकते हैं, और आंतों पर दबाव डालने से आपकी रिकवरी प्रभावित हो सकती है।
सर्जरी के बाद का खानपान
सर्जरी के बाद अगर मरीज खानपान पर ध्यान नहीं देते हैं, तो उन्हें कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं जैसे- इंफेक्शन(संक्रमण), निमोनिया, अचानक वजन बढ़ना या घटना आदि। जबकि अगर मरीज का खानपान सही हो, तो वो इंफेक्शन से तो बचे ही रहते हैं, साथ ही उनका जख्म भी जल्दी भरता और सूखता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति ने हाल में सर्जरी करवाई है, तो उसे अपने खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
सर्जरी के बाद क्या खाएं
- सब्जियां मेंआप गाजर, कद्दू, परवल, लौकी, तोरई, ब्रोकली, पत्तागोभी, आलू, शकरकंद, पालक खा सकते हैं।
- वही मांसाहारी भोजन में आप अंडे खा सकते हैं। इसके अलावा रोस्टेड चिकन खा सकते हैं। मगर यदि पेट की सर्जरी हुई है, तो मांसाहारी भोजन खाने से बचें।
- प्रोयबायोटिक वाले आहार खाएं; जैसे योगर्ट, दही आदि। ये आपके पाचन को बढ़ाते हैं।
- दाल में मूंग की दाल, मसूर और अरहर की दाल खाएं।
- फल के अंतर्गत आप संतरे, सेब, बेरीज, खरबूजा, तरबूज, खुबानी, अंगूर, आम (लेकिन बहुत ज्यादा नहीं), पपीता और टमाटर खा सकते हैं।
अन्य फायदेमंद आहार- सर्जरी के बाद इस बात का ध्यान रखें कि आप खाने से ज्यादा पीने पर ध्यान दें। यानी पानी ज्यादा पिएं और लिक्विड डाइट लें। आप चाहें तो नारियल पानी, फलों का जूस, लस्सी, छाछ, स्मूदी, ग्रीन टी और हर्बल चाय आदि ले सकते हैं।
सर्जरी के बाद क्या न खाएं - सर्जरी के बाद आपको ऐसी चीजें नहीं खानी चाहिए, जिन्हें आपका पेट आसानी से नहीं पचा पाता है। इसके अलावा आपको ऐसे भोजन से भी दूर रहना चाहिए जो आपके जख्म को जल्दी सूखने से रोकते हैं। जैसे –
- सब्जियों में कटहल, बैंगन, अरबी और दूसरी गरिष्ठ सब्जियों को न खाएं।
- सर्जरी के बाद आपको चने की दाल, उड़द की दाल, सोया बीन्स, राजमा, छोले आदि नहीं खानी चाहिए।
- वही मांसाहारी भोजन में पॉर्क, मटन, बहुत अधिक तेल-मसाले में बना हुआ चिकन, ढेर सारे अंडे, बीफ आदि नहीं खाना चाहिए क्योंकि आपके पेट के लिए इन्हें पचाना आसान नहीं होता है।
अन्य नुकसानदायक आहार- सर्जरी के बाद आपको मैदे से बनी चीजों को सेवन बहुत कम करना चाहिए। इसके अलावा आपके खाने में तेल-मसालों की मात्रा बहुत कम होनी चाहिए। जंक फूड्स, फास्ट फूड्स, तले-छने फूड्स, शराब, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक्स आदि से दूर रहें। इसके अलावा चाय-कॉफी का सेवन भी बहुत ज्यादा नहीं करना चाहिए।
अगर आपने हाल ही में हर्निया सर्जरी करवाई है और सही डाइट व रिकवरी के बारे में मार्गदर्शन चाहते हैं, तो Yashoda Super Speciality Hospital के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।
