एक दिन में कितनी कैलोरी खानी चाहिए ताकि वज़न नियंत्रित रहे
आजकल लोग कैलोरी बर्न करने के लिए न जाने क्या-क्या कर रहे हैं। कोई जिम करने, तो कोई डाइट करने पर लगा हुआ है। वजन घटाने लिए लोग जिम में घंटों पसीने बहाते हैं। कई चीजें खाना पीना छोड़ देते हैं, लेकिन फिर भी मोटापा कम होने का नाम नहीं लेता है। पतला होने में काफी समय लगता है और धीरे-धीरे शरीर शेप में आता है। हालांकि जो लोग डाइट और एक्सरसाइज शुरु कर देते हैं, उन्हें लगता है कि अगले दिन से ही उनका वजन कम होने लगे। वजन घटाने में आपका दिनभर का कैलोरी इनटेक भी बहुत मायने रखता है। मोटापा कम करने के लिए आपको अपनी कैलोरी भी कम करने की जरूरत होगी। जानिए वजन घटाने में कितना समय लगता है और दिनभर में आपको कितनी कैलोरी लेनी चाहिए?
वजन घटाने की सोचना और वजन घटा लेना दोनों आसान नहीं है। इसलिए ये समझना बहुत जरूरी है कि वेट ल़ॉस के लिए डाइट कम करने के साथ साथ कितनी कैलोरी कम करें और कितनी कैलोरी रोज खाएं। ये भी जान लीजिए कि वेट लॉस और कैलोरी बर्न करने में जमीन आसमान का अंतर है। कैलोरी कोई ऐसा पोषक तत्व नहीं है जो किसी खास किस्म के खाने से मिलता है। हर खाने से कैलोरी का घटना बढ़ना अलग अलग तरह का हो सकता है।
आप दिनभर में जो भी खाते हैं वो खाना आपको एक निश्चित मात्रा में एनर्जी देता है, इसे ही कैलोरी कहते हैं। आसान भाषा में समझ लीजिए कि खाने से मिली एनर्जी को मापने की यूनिट है कैलोरी, जो हर तरह के खाने से मिलती है। शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए सभी को कैलोरी की जरूरत होती है। आप दिनभर में जो भी खाते हैं वो खाना आपको एक निश्चित मात्रा में एनर्जी देता है।
एक दिन में कितनी कैलोरी खानी चाहिए
अगर आपकी वेट लॉस जर्नी आगे नहीं बढ़ रही है और वजन कम नहीं हो रहा है, तो आपको अपनी कैलोरीज कम करनी चाहिए। आपको करीब 2 महीने तक अपनी कैलोरीज इंटेक को 500 तक कम करना चाहिए। हालांकि ये आपकी कैलोरी इनटेक पर निर्भर करता है। पुरुषों को एक दिन में करीब 2,000 से 3,000 कैलोरीज लेनी चाहिए, वहीं महिलाओं को 1800 से 2400 कैलोरीज दिनभर में लेना चहिए 25-50 साल तक के पुरुष को रोजाना 2,900 कैलोरी लेनी चाहिए। वहीं महिलाएं रोजाना 2,200 कैलोरी ले सकती हैं। इससे ज्यादा कैलोरी होने पर वेट लॉस जर्नी को झटका लग सकता है, इसलिए डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जो पूरे न्यूट्रिशन के साथ साथ ज्यादा कैलोरी भी न बढ़ाए।
वज़न नियंत्रित के लिए कितनी कैलोरी बर्न करना है जरूरी
अगर आप वज़न नियंत्रण की कोशिशों में लगे हैं तो आपको रोजाना पांच सौ कैलोरी बर्न करना चाहिए यानी रोज आपको जितनी कैलोरी की जरूरत है अगले दिन उसकी पांच सौ कैलोरी बर्न करना जरूरी है। वर्कआउट के बाद प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है। इस प्रोटीन को बर्न करने के लिए डाइजेस्टिव सिस्टम शरीर में जमा फैट का उपयोग करने लगेगा जिससे वजन घटना शुरू हो जाएगा। ऐसे में वज़न नियंत्रण के दौरान कैलोरी बर्न करने के बाद प्रोटीन को बिल्कुल इग्नोर न करें।
शरीर को ठीक ढंग से काम करने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है। शरीर की जरूरत के हिसाब से हर व्यक्ति के लिए इसकी मात्रा अलग-अलग हो सकती है। डाइट में कैलोरी की संतुलित मात्रा होने से आपका शरीर फिट और हेल्दी रहता है। शरीर को ऊर्जा भोजन से मिलती है। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह जानकारी नहीं होती है कि उनकी उम्र और शारीरिक जरूरतों के हिसाब से उन्हें प्रतिदिन कितनी मात्रा में कैलोरी की जरूरत होती है। यही कारण कि कुछ लोग जब ज्यादा कैलोरी इनटेक लेने लगते हैं, तो इससे शरीर में फैट बढ़ने लगता है और वजन बढ़ जाता है। वहीं कुछ लोग अपनी जरूरत से कम मात्रा में कैलोरी लेते हैं, इसकी वजह से उनका वजन कम हो सकता है और शरीर में कमजोरी बनी रहती है।
उम्र के अनुसार कैलोरी
कैलोरी दरअसल ऊर्जा का ही एक माप है और डाइट में इसकी संतुलित मात्रा का होना बहुत जरूरी है। आप जो भी खाते हैं, उसमें कैलोरी की कुछ न कुछ मात्रा जरूर होती है। कैलोरी कई तरह की होती है और संतुलित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। आमतौर पर एक स्वस्थ और फिट व्यक्ति को रोजाना लगभग 2500 कैलोरी की जरूरत होती है। महिलाओं के लिए यह मात्रा 2000 होती है। लेकिन जरूरी नहीं है कि आपकी शारीरिक जरूरतों के हिसाब से इतनी मात्रा काफी है या ज्यादा है।
18 से 25 साल की उम्र
• शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 3000 कैलोरी
• कम शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2800 कैलोरी
• शारीरिक गतिविधि न करने वाले लोग: 2400 कैलोरी
25 से 35 साल
• शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 3000 कैलोरी
• कम शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2800 कैलोरी
• शारीरिक गतिविधि न करने वाले लोग: 2400 कैलोरी
35 से 45 साल
• शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2800 कैलोरी
• कम शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2600 कैलोरी
• शारीरिक गतिविधि न करने वाले लोग: 2400 कैलोरी
46 से 55 साल
• शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2800 कैलोरी
• कम शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2400 कैलोरी
• शारीरिक गतिविधि न करने वाले लोग: 2200 कैलोरी
56 से 60 साल
• शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2600 कैलोरी
• कम शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2400 कैलोरी
• शारीरिक गतिविधि न करने वाले लोग: 2000 कैलोरी
60 से 70 साल और इससे अधिक
• शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2600 कैलोरी
• कम शारीरिक एक्टिविटी वाले लोग: 2200 कैलोरी
• शारीरिक गतिविधि न करने वाले लोग: 2000 कैलोरी
डाइट में कैलोरी की मात्रा उम्र के अलावा शारीरिक स्थिति और व्यक्ति के स्वस्थ पर निर्भर करती है। कैलोरी इनटेक पूरा करने के लिए आपको हेल्दी और कम फैट वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा शरीर को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए।
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों सर्दियों में उभर आते हैं सारे शरीर के दर्द
