हीमोग्लोबिन(Hemoglobin) के लिए पौष्टिक आहार होना है जरूरी

हीमोग्लोबिन(Hemoglobin) के लिए पौष्टिक आहार होना है जरूरी

आजकल के लाइफस्टाइल के चलते लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही है। इसमें से एक बड़ी समस्या शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होना है, जिससे बॉडी में थकावट और सुस्ती बनी रहती है और इम्यूनिटी सिस्टम कम हो जाती है। शरीर में पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन होना बहुत जरूरी है। इसकी कमी से हमारी बॉडी बाहर मौजूद वायरस या संक्रमण से लड़ने में नाकाम हो जाती है। हीमोग्‍लोबिन शरीर के लिए बहुत जरूरी है, इसकी कमी से शरीर में ऑक्सीजन को वहन करने की क्षमता कम हो जाती है। जिसके कारण शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की संख्‍या कम हो जाती है और एनीमिया होने की संभावना बढ़ जाती है। हीमोग्लोबिन का स्तर जब कम हो जाता है, तो थकान, कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द आदि की परेशानी शुरू हो सकती है। अगर इसका स्तर बहुत ज्यादा लो हो जाता है, तो फिर यह एनीमिया का रूप ले लेता है। एनीमिया की बीमारी महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट का काफी ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए आयरन और विटामिन से भरपूर चीजों को खाने की सलाह दी जाती है।

हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के बेस्ट फूड्स

• शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बूस्ट करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां अपने आहार में शामिल करना बहुत जरूरी है। इसके लिए साग, पालक, शिमला मिर्च और ब्रोकली खाना चाहिए। इसके अलावा मौसमी फल-सब्जियां भी आप ले सकते हैं। बता दें, इनमें विटामिन ए, बी 12, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करते हैं।
• अनार के सेवन से भी ब्लड काउंट में इजाफा होता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन ए, सी और ई, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और भरपूर मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में ये आपके हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में काफी फायदेमंद है। इसलिए डॉक्टर्स भी खून की कमी होने पर इसका जूस पीने की सलाह देते हैं।
• शरीर में खून की कमी पूरी करने में खजूर भी बेहद असरदार है, लेकिन बता दें कि अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इसकी जगह आप पंपकिन सीड्स का सेवन कर सकते हैं। आयरन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी भी इससे पूरी हो जाती है।
• हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने में चुकंदर भी किसी से कम नहीं है। इसमें आयरन का खजाना मौजूद है, लेकिन समस्या स्वाद की आती है, ऐसे में बता दें कि अगर आपको भी ये टेस्टी नहीं लगता है तो आप इसे अन्य सब्जियों के साथ सलाद के रूप में मिक्स करके भी खा सकते हैं। इसमें काला नमक मिलाकर खाएंगे तो इससे आपका पाचन भी दुरुस्त होगा।
• केला खाने से भी शरीर में ब्लड काउंट बढ़ता है। ये आयरन से भरपूर होता है और आपके शरीर में फोलिक एसिड बनाने में मदद सकता है, जिससे रेड ब्लड सेल्स अच्छी तरह से काम करती है। इसके साथ आप आंवले का भी सेवन करते हैं तो आपका हीमोग्लोबिन दोगुनी रफ्तार से बढ़ सकता है।
• संतरे, नींबू, शिमला मिर्च, टमाटर, अंगूर, जामुन आदि अधिक खाएं क्योंकि इनमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है।यह शरीर में आयरन को अवशोषित करने में मदद करते हैं।
• फोलिक एसिड एक बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन है जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करते हैं।फोलिक एसिड की कमी से हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियां, अंकुरित अनाज, सूखी फलियां, मूंगफली, केला, ब्रोकोली, लीवर आदि का ज्यादा सेवन करें।
• आम में कई तरह के पोषक तत्‍व मौजूद हैं, इसमें आयरन की अधिकता होती है, जो रक्‍त में हीमोग्‍लोबिन की कमी को दूर करते हैं। आम खाने से हमारे शरीर में रक्ति अधिक मात्रा में बनता है, एनीमिया में यह लाभकारी होता है।
• सेब एनीमिया जैसी बीमारी में लाभकारी होता है। सेब खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है। इसके अलावा सेब में कई ऐसे विटामिन हैं जो शरीर में खून को बढ़ाते हैं। यह पेट की समस्‍याओं में लाभकारी है।
• अमरूद जितना ज्यादा पका हुआ होगा, उतना ही पौष्टिक होगा। पके अमरूद को खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती। इसलिए महिलाओं के लिए यह और भी लाभदायक हो जाता है।
• नारियल शरीर में उत्तकों, मांसपेशियों और रक्त जैसे महत्वपूर्ण द्रव्यों का निर्माण करता है, यह संक्रमण का सामना करने के लिए इन्जाइम और रोग प्रतिकारक तत्वों के विकास में सहायक होता है।
• तुलसी रक्त की कमी को कम करने के लिए रामबाण है। तुलसी के नियमित सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है।
• तिल हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। तिल खाने से रक्ताअल्पता की बीमारी ठीक होती है।
• सूखे पालक में आयरन काफी मात्रा होती है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को ठीक करता है।
• गुड़ में अधिक खनिज लवण होते है। जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।
• अंडे के दोनों भागों में प्रोटीन, वसा, कई तरह के विटामिन, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम जैसे गुणकारी तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। बहुत कम खाद्य पदार्थों में पाया जाने वाला विटामिन डी भी अंडे में पाया जाता है।

यदि आप हीमोग्लोबिन की कमी या एनीमिया जैसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो सही जांच, उपचार और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के लिए यशोदा हॉस्पिटल, गाज़ियाबाद जरूर विजिट करें।

यशोदा हॉस्पिटल, नेहरू नगर, गाज़ियाबाद

यशोदा हॉस्पिटल, नेहरू नगर, गाज़ियाबाद

यशोदा अस्पताल गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली एनसीआर में सर्वश्रेष्ठ सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक है। यशोदा हॉस्पिटल का लक्ष्य सिर्फ दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद और नोएडा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होने के नाते, यशोदा अस्पताल में एक ही छत के नीचे सभी समर्पित विशिष्टताएँ हैं- गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, सामान्य सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलॉजी और आंतरिक चिकित्सा, आर्थोपेडिक्स, मूत्रविज्ञान और कई अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *