गरम पानी से नहाना : क्या हैं इसके फायदे और नुकसान

गरम पानी से नहाना : क्या हैं इसके फायदे और नुकसान

सर्दियों में गर्म पानी से नहाना आम बात है। गर्म पानी से नहाने से शरीर में गर्माहट पहुंचती है और ठंड का एहसास नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्म पानी से नहाना आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होने के साथ ही साथ नुकसानदेह भी हो सकता है। यदि आपको अधिक गर्म पानी से नहाना पसंद है तो ये आपके लिए कई परेशानियों का कारण भी बन सकता है। हमारी स्किन से लेकर बालों तक के लिए अत्यधिक गर्म पानी बेहद हानिकारक हो सकता है। इसके अलावा ज्यादा गर्म पानी से नाहने के चलते आप हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्या का भी शिकार हो सकते हैं। बेहद गर्म पानी से नहाने से स्किन ड्राई हो सकती है। खासकर अगर कोई बहुत देर तक गर्म पानी में रहे तो। गर्म पानी से नहाने से स्किन का नेचुरल ऑयल निकल जाता है, जिससे वो ड्राई हो जाती है।

यह भी पढ़ें👉:सर्दियों में शुष्क त्वचा से निजात पाने के 10 तरीके

रोज गर्म पानी से नहाने के फायदे

• गर्म पानी से नहाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। गर्म पानी में करीब 10 से 15 मिनट तक पैर डुबो कर रखने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार देखने को मिल सकता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से होने पर कई बीमारियों से बचाव होता है।

• गर्म पानी से नहाना हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। रोजाना गर्म पानी से नहाना हमारी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को ठीक करने के लिए फायदेमंद होता है। गर्म पानी से नहाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में काफी मदद मिल सकती है। हालांकि, अगर आपको दिल की बीमारी है, तो आपको गर्म पानी से नहाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

• अगर आपको नींद से जुड़ी समस्या है,तो गर्म पानी से नहाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे आपको अच्छी और गहरी नींद लेने में मदद मिल सकती है। गर्म पानी से नहाने से मांसपेशियों में तनाव कम होता है और शरीर को आराम मिलता है। यह आपको शारीरिक और मानसिक रूप से रिलैक्स महसूस कराने में मदद करता है। गर्म पानी से नहाने से नींद न आने और थकान की समस्या से राहत मिलती है।

• गर्म पानी से नहाने से सिरदर्द से राहत मिल सकती है। गर्म पानी से नहाने से तनाव के कारण होने वाले सिरदर्द से राहत मिल सकती है। अगर आपको तनाव की वजह से सिरदर्द महसूस हो रहा है, तो गर्म पानी से नहाने से आपकी यह समस्या कम हो सकती है।

• गर्म पानी से नहाने से मांसपेशियों के दर्द और अकड़न से राहत से मिल सकती है। अगर वर्कआउट करने के बाद आपको मांसपेशियों में दर्द की समस्या होती है, तो गर्म पानी से नहाने से यह समस्या कम हो सकती है। इतना ही नहीं, अगर आप गर्म पानी में आधे घंटे तक पैर डुबोकर बैठते हैं, तो इससे भी आपको दर्द से काफी राहत मिल सकती है।

रोज गर्म पानी से नहाने के नुकसान

• अगर आप ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं तो सावधान हो जाएं। अधिक गर्म पानी से नहाने की वजह से आपकी स्किन बहुत ड्राई हो जाती है जो खुजली और दाद का कारण बन सकती है। अगर आप गर्म पानी का उपयोग करना चाहते हैं, तो अपने शरीर पर मॉइस्चराइजर का प्रयोग जरूर करें साथ ही स्किन की उचित देखभाल करें।

• ज्यादा गर्म पानी से नहाने से बाल भी बेहद ड्राई हो जाते हैं, जिसकी वजह से आप को सुखे स्कैल्प और बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचाव के लिए सूखे बालों को शैम्पू न करें और अपने बालों में नहाने से पहले थोड़ा तेल जरूर लगाएं।

• ज्यादा गर्म पानी से नहाने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। यदि आपको हाइपरटेंशन है, तो आपको ध्यान देना चाहिए कि आप अधिक गर्म पानी से न नहाएं।

• ज्यादा गर्म पानी से नहाने की वजह से आप पीठ दर्द की समस्या का शिकार हो सकते हैं। अधिक गर्म पानी से नहाने की वजह से आपके मसल्स टाइट हो जाते हैं, जिसके वजह से आपको बैक पैन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

• अधिक गर्म पानी से नहाने की वजह से आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। इससे आपके अत्यधिक पसीना आ सकता है और पानी की कमी हो सकती है। 

यह भी पढ़ें👉:कैसे रोकें सर्दियों में बालों का झड़ना

यशोदा हॉस्पिटल, नेहरू नगर, गाज़ियाबाद

यशोदा हॉस्पिटल, नेहरू नगर, गाज़ियाबाद

यशोदा अस्पताल गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली एनसीआर में सर्वश्रेष्ठ सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक है। यशोदा हॉस्पिटल का लक्ष्य सिर्फ दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद और नोएडा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होने के नाते, यशोदा अस्पताल में एक ही छत के नीचे सभी समर्पित विशिष्टताएँ हैं- गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, सामान्य सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलॉजी और आंतरिक चिकित्सा, आर्थोपेडिक्स, मूत्रविज्ञान और कई अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *