सिर में दबाव: कारण, लक्षण और संबंधित स्थितियाँ
सिर दर्द होना या भारी होना या सिर भारी लगना एक आम समस्या है, जिसके कारण हमें ऐसा महसूस होता कि हम सिर का भार उठा नहीं सकते हैं। सिर भारी होना, महज एक भावना है, जिसके कारण हमें बैचेनी और चिड़चिड़ापन महसूस होता है। यह एक एहसास है, जिसमें हमें महसूस होता है कि हम सिर का भार नहीं उठा सकेंगें, जिसके कारण हमें चारो ओर टाइट जैसा महसूस होता है। सिर भारी जैसा महसूस होना, कई स्थितियों से जुड़ा हो सकता है। जैसे- सिर चकराना, सिर दर्द होना, गर्दन में दर्द होना या फिर काफी ज्यादा थकान जैसी स्थितियों में सिर भारी होना जैसा महसूस होता है। सिर भारी होने के सिर्फ 1 कारण नहीं होते हैं, बल्कि इसके कई कारण और स्थितियां हो सकती हैं। ऐसे में सिर भारी होने के एहसास का सटीक कारण बता पाना काफी मुश्कित होता है।
सिर में दबाव के कारण
- अगर आप सही से आराम नहीं कर रहे और अच्छे से नींद नहीं ले रहे हैं, तो सिर में भारीपन की समस्या हो सकीत है। क्योंकि भरपूर नींद न लेने की वजह से मांसपेशियों को आराम नहीं मिल जाता है और हमारी मांसपेशियां कमजोर रह जाती है। इसलिए जरूरी है कि आप भरपूर आराम करें और गहरी नींद लें।
- काफी ज्यादा दवाई खाने वाले लोगों का भी सिर भारी हो सकता है। इसके अलाव धूम्रपान, शराब का अधिक सेवन करने वालों को सिर भारी की समस्या होती है।
- कान में किसी तरह की परेशानी होने पर भी आपका सिर भारी हो सकता है। जैसे- कान में पस भरना, कान में गांठ होना इत्यादि। दरअसल, कान की नसे सिर से जुड़ी होती है, ऐसे में कान में किसी तरह की समस्या होने पर सिर को भी नुकसान पहुंचाने लगती है। इसलिए कान में किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- किसी भी शारीरिक गतिविधि के दौरान सिर या फिर गर्दन में चोट लगने से गर्दन की नस दब जाती है। इसके कारण भी आपका सिर भारी हो सकता है।
- स्ट्रेस भरी लाइफ के कारण भी सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। इसके अलावा इसकी वजह से कई अन्य अंदरुनी समस्याएं भी होती हैं।
- माइग्रेन से ग्रसित लोगों को भी सिर में भारीपन और चक्कर आने की समस्या महसूस होती है।
सिर में दबाव के लक्षण
- चक्कर आने जैसा महसूस होना।
- सिर में दर्द
- मन नहीं लगना
- माइग्रेन
- सिर का सुन्न हो जाना
- चक्कर आना
- सिर में दबाव महसूस होना।
- पेट में गैस
- दस्त की समस्या
- नाक का बहना
- चिंता और तनाव बढ़ना
- थकान काफी ज्याद होना।
- मांसपेसियों में खिंचाव महसूस होना
सिर में दबाव के इलाज और बचाव
सिर भारी होने का इलाज उसके कारणों पर निर्धारित किया जाता है। अगर स्ट्रेस की वजह से आपको अक्सर सिर भारी लगता है, तो ऐसी स्थिति में मनोवैज्ञानिक चिकित्सक से संपर्क करने की जरूरत होती है। अगर इसके अलावा कान, नाक की वजह से अगर सिरदर्द हो रहा है, तो ईएनटी स्पेशलिस्ट के पास अपना इलाज करें। मस्तिष्क से जुड़ी परेशानी होने पर न्यूरोलॉजिस्ट के पास जाना आपके लिए बेहतर हो सकता है। सिर दर्द होने पर डॉक्टर्स की सलाहनुसार ही किसी तरह की दवाईयों का सेवन करें। डॉक्टर से संपर्क करने पर डॉक्टर आपका शारीरिक परीक्षण करेंगे। साथ ही मेडिकल हिस्ट्री जानने की कोशिश करते हैं कि आपको किसी अन्य तरह की परेशानी तो नहीं।
लक्षणों और कारणों के आधार पर डॉक्टर आपको दवाई या फिर लाइफस्टाइल में बदलाव करने के लिए कह सकते हैं। इसमें डॉक्टर आपको निम्न दवाईयां लिख सकते हैं –
- माइग्रेन की दवा
- आयरन की दवा
- थायराइड रोगियों को थायराइड की दवा
- चक्कर न आने की दवा
- शारीरिक कमजोरी दूर करने की दवा।
टिप्स
- संतुलित आहार का सेवन करें।
- गहरी और भरपूर नींद लें।
- अधिक से अधिक पानी पिएं।
- सिर की बर्फ से सिंकाई करें।
- ज्याद दर्द निवारण दवाईयों का सेवन न करें।
- नियमित रूप से स्ट्रेंचिग करें।
- फल, फ्रूट्स का सेवन अधिक से अधिक करें।
- धूम्रपान और शराब से दूर रहें।
यदि आपको बार-बार सिर में दबाव, भारीपन, चक्कर या लगातार सिरदर्द की समस्या हो रही है, तो सही जांच और विशेषज्ञ उपचार के लिए यशोदा हॉस्पिटल अवश्य आएं, जहाँ अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट और विशेषज्ञ डॉक्टर आधुनिक सुविधाओं के साथ आपकी समस्या का प्रभावी इलाज प्रदान करते हैं।
